धीमान समाज का अल्टीमेटमः परम्परागत वोट बैंक होने के बावजूद संगठन और सत्ता में सम्मान नहीं, अब होगा भाजपा का विरोध

Dhiman community's ultimatum: Despite being a traditional vote bank, they lack respect within the organization and government; they will now oppose the BJP.

सहारनपुर। धीमान समाज की बैठक मे भाजपा की महानगर कार्यकारिणी व नगर निगम के पार्षदो के मनोनयन मे समाज की उपेक्षा पर कड़ा रोष जताया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि भाजपा मे धीमान समाज को समुचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो धीमान समाज आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने को बाध्य होगा।
नुमाइश कैम्प अमरदीप कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर मे धीमान कल्याण महासभा के बैनर तले आयोजित बैठक मे जनपद के लोगो ने कहा कि धीमान समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक रहा है तथा धीमान समाज के 95 प्रतिशत लोगों द्वारा भाजपा के पक्ष मे मतदान किया जाता है। इसके बावजूद भाजपा की महानगर कार्यकारिणी व नगर निगम के मनोनीत पार्षदों मे समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। जो धीमान समाज के विश्वासघात है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संस्थापक डॉ. के. पी धीमान ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत से भटक गई है। धीमान समाज की अनदेखी भाजपा को 2027 के चुनाव में भारी पड़ेगी।
अध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास का दावा करने वाली भाजपा में कुछ लोगों द्वारा एक साजिश के तहत धीमान समाज को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है जो भाजपा के सिद्धांत के विरुद्ध है जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सरदार गुरमीत सिंह ने कहा यदि भाजपा हाई कमान ने धीमान समाज की उपेक्षा का संज्ञान नहीं लिया तथा संगठन व सत्ता में उचित सम्मान नहीं दिया तो धीमान समाज प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने को बाध्य होगा। बैठक में बोधराम धीमान एडवोकेट, सहकारी समिति के चेयरमैन जयपाल सांपला खत्री, प्रजेश शर्मा,लोकेश धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप धीमान, प्रमोद धीमान, कार्तिक धीमान, पूर्व मंडल महामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल,अशोक धीमान एडवोकेट, रजनीश धीमान, संजीव धीमान, सुरेश धीमान, पंकज धीमान, मैनेजर अशोक धीमान, प्रशांत धीमान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *