धनवंतरी फाउंडेशन ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर, 250 मरीजों की हुई मुफ्त जांच

Dhanvantari Foundation organised a massive health camp, 250 patients were examined free of cost.

सहारनपुर। श्री सिद्ध पीठ हनुमान जी मंदिर मंर्शाूदुर्गापुरी खलासी लाइन में धनवंतरी फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया संस्थापक एवंअध्यक्ष डॉ रामकुमार चावला एवं सचिव डॉक्टर ममता चावला द्वारा मनमोहन जुनेजा एवं सीमा कात्यानी वार्ड पार्षद 12 की सहायता से यह जन सेवा की गई फिजिशियन डॉ संजीव वर्मा डॉ रामकुमार चावला डॉ साकेत गर्ग स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शीना मनचंदा डॉ चित्रा मनचंदा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जे के मनचंदा डॉ नवीन यादव एवं टीम दंत रोग विशेषज्ञ डॉ भावेश चावला एवं डॉ पलक चावला त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता विरमानी डॉ राजेश विरमानी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रविकांत द्वारा मरीज देखे गए एवं दवाई का वितरण किया गया यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर डॉ अमित शर्मा द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के बारे में जागरूक किया गया 250 मरीज लाभान्वित हुए इस कैंप में 3 महीने वाली शुगर ब्लड शुगर की जांच और हड्डियों में कैल्शियम की जांच हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की गई डॉ ममता चावला ने एनीमिया एवं इसके उपचार पर प्रकाश डाला मंदिर कमेटी का विशेष सहयोग रहा। प्रोफेसर आचार्य श्रद्धेय राघवेंद्र स्वामी ने मार्गदर्शन किया एवं अजय सिंघल, सतीश ठकराल, सीए संजय गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ राजेंद्र धनंजय मनोज नैना रश्मि अनु जी उपाधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *