सहारनपुर। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके चलते सभी रूटों पर सड़क मरम्मत, पेयजल, लाइट और सफाई व्यवस्था सुचारू होना जरूरी है। साथ ही 14 अप्रैल को अंबेडकर स्टेडियम गांधी पार्क में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके लिए पूर्व तैयारियां समय पर पूरी करने की अपील की गई। पार्षदों ने बाबा साहब के विचारों को समाज में समानता और भाईचारे का प्रतीक बताया। इस दौरान पार्षद नितिन जाटव, पार्षद राजीव अनु, पार्षद नदीम मौजूद रहे।
बाबा साहब की जयंती पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग