यीशु मसीह के सात अंतिम वचनों से गूंजे चर्च, विश्व शांति के लिए की गई विशेष प्रार्थना

Churches resonate with the seven last words of Jesus Christ, and special prayers are offered for world peace.

सहारनपुर। जनपद के सभी गिरिजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में गुडफ्राइडे पर्व बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। गिल कालोनी स्थित सेक्रेटहार्ट चर्च में कार्यक्रम की शुरुआत पादरी राहुल राजन द्वारा प्रार्थना के साथ हुई, जिसने पूरी सभा को एक गंभीर और चिंतनशील वातावरण में ला दिया। इसके पश्चात चर्च के क्वायर (गायन दल) ने क्रूस पर चढ़ाए जाने से संबंधित भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। क्वायर के सदस्य अभिषेक, तानिया मैक्सवेल, आशीष समीर और रायन दुष्यंत थे, जिनके मधुर गीतों ने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को छू लिया।
सभा का विशेष आकर्षण प्रभु यीशु के क्रूस पर कहे गए “सात अंतिम वचनों” पर आधारित संदेश थे। सात वक्ताओं ने क्रमशः इन वचनों पर अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, चर्च के युवाओं ने प्रभु यीशु मसीह के मृत्यु प्रसंग पर आधारित एक भावपूर्ण नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। साथ ही, ग्लोरी और सिमरन माइकल के नेतृत्व में प्रस्तुत एक मनमोहक कोरियोग्राफी ने भी प्रत्येक हृदय को गहराई से स्पर्श किया।
पादरी सागर ने गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु द्वारा सहे गए दुख और पीड़ा पर एक प्रभावशाली संदेश दिया, जिसमें उन्होंने मानवता के उद्धार के लिए किए गए महान बलिदान को स्मरण कराया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ पादरी .राजन पिल्लई की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर जर शहर के गण्यमान्यों ने चर्च में आराधना में भाग लिया । जिनमे अभित सेन, अरुण, डैनिस, प्रिंस, अमित कुमार, मून, डौमिनिक और अनीशा श्रीमति फिबे मसीह, अक्शा, सिंथिया, जिनी, द्विया, मैरी, नीलम, अनीता, रितू, रोशना, कुमार आण्टी और भी बहुत से व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *