सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्री गणेश पेपर इंडस्ट्री में हुई लाखों की चोरी की घटना का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत 47 बिजली मोटरें, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। बीती 19 मार्च 2026 को सतपुरा स्थित श्श्री गणेश पेपर इंडस्ट्रीश् के मैनेजर अमित कुमार ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से 47 बिजली मोटरें चोरी कर ली हैं। एसएसपी सहारनपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे।
थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 मार्च को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सतपुरा के पास घेराबंदी की। पुलिस ने घेराबंदी कर 5 अभियुक्तोंकृ तालिब, मोहसीन, जमील, कसीम और परवेज को गिरफ्तार किया। ये सभी अभियुक्त मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (भगवानपुर और मंगलौर) के रहने वाले हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने 5-6 दिन पहले फैक्ट्री से मोटरें चोरी कर जंगल में छिपा दी थीं। आज वे दोबारा उसी फैक्ट्री में हाथ साफ करने आए थे, लेकिन चौकीदार के जागने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद वे छिपाया हुआ माल छोटा हाथी में लादकर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के साथ उ0नि0 सुरेंद्र सिंह, उ0नि0 संजीव यादव, है0का0 रोहित तेवतिया, अमित कुमार, मोतीलाल और कांस्टेबल गौरव, रवि, संदीप व गगन चौधरी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) ठछै और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।