सहारनपुर। कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन ने कहा कि कर्मचारियों को जनपद स्तर पर सभी कर्मचारियों को वाजिब वेतनमान का भुगतान कराया जाए और वर्ष 2012 से 2017 के मध्य भर्ती कर्मचारियों को बिना कारण उनके अवशेष धनराशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन एवं प्रदेश वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमित सैनी आज रेलवे रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के 50 शाखों पर केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आज जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया है बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य प्रणाली से प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों को अपूर्णीय क्षति हुयी है।
उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंकों एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को चार वर्षाे से बैंक प्रबंधन शीर्ष बैंक स्तर पर हंसना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया इस संबंध में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री के निर्देश पर कमेटी का गठन का यूनियन के दो प्रतिनिधियों को शामिल किया गया लेकिन आज तक भी समस्याओं का कोई समाधान हुआ। उन्होंने मांग करते हुए कहा कर्मचारियों के वाजिब वेतनमान हेतु बैंक प्रबंधन 4 वर्षों से अधिक यूनियन की यूनिट के साथ केंद्रीय कार्यालय द्वारा लगातार निवेदन किया जा रहे हैं लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा है जिसे तत्काल निस्तारण हो।
प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन एवं अमित सैनी ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से जिला सहकारी बैंकों में कंप्यूटर कारण आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों की धनराशि खर्च की गई है जिससे बैंकों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और जिस कारण बैंक आधुनिकीकरण में लगभग 10 वर्षों से पीछे गया है और बैंकों के व्यवसाय में अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक भर्ती कर्मचारियों को बिना कारण उनके सभी अवशेष देयों का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कब प्लस माइक्रो एटीएम चीनी मिलो के वित्त पोषण में भारी अनियमितताएं बैंकों की धनु राशि को अन्य मदों तथा कुर्क अमीन वेतन इत्यादि मैं दुरुपयोग किया जाता है चीनी मिलों के वित्त पोषण की गई भारी वित्तीय अनिमिताओं प्रदेश की संवैधानिक समस्याओं की सेबी उच्च न्यायालय इलाहाबाद व एनसीएलटी के निर्णय यूनियन के आरोपी की पुष्टि होती है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन घोटालों की जांच सीबीआई ईडी से करायी जायें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले का निर्णय लिया गया है जिसके लिए केंद्रीय कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष महिपाल सिंह मंडलीय मंत्री कीर्ति पाल सिंह क्रांति सदस्य विपिन सैनी अध्यक्ष अमित कुमार नवीन कुमार सैनी उपाध्यक्ष राम प्रसाद सहायक मंत्री आन सिंह गणेश देव संतोष नायक सदस्य मुकेश रावत रेजचाद प्रदीप गुप्ता हरिलाल विमलेश तिवारी आधे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
4 साल से लंबित मांगों पर आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी