अजीत सिंह राणा का भव्य शक्ति प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन से कार्यालय तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Ajit Singh Rana's grand show of strength, a crowd of workers gathered from the railway station to the office.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के सहारनपुर आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, प्रदीप चौधरी के साथ खुले वाहन में सवार होकर घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अनेक स्थानों पर माला पहनाकर व फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर हवन, पूजन के बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने अजित राणा को जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं जो उन्हें यह दायित्व दिया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यह केवल भाजपा में ही संभव है कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह संगठन को और अधिक मजबूती देने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव चेयरमैन राजपाल सिंह जुड़डा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी, नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग, अभय राणा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *