सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि0) की एक विशेष बैठक प्रताप मार्केट स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय पर आयोजित की गयी, जिसमें संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के0एल0 अरोड़ा द्वारा आगामी कार्यकाल हेतू उत्तर प्रदेश के सहारनपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर अजय अत्री, महासचिव के पद पर अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण प्रकाश शर्मा को मनोनित किया गया। बैठक में वर्तमान प्रबन्धकारिणी समिति सदस्यों ने भाग लिया तथा नव चयनित पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर शुभकामनाऐं दी।
संस्थापक के0एल0 अरोड़ा ने नई टीम को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि किसी भी संस्था में पारदर्शिता, शक्ति का विकेन्द्रीकरण तथा लोकतंात्रिक व्यवस्था का होना अति आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों की यह संस्था गत् 17 वर्षाे से अपने सिद्धांतों पर चलते हुए इस मुकाम पर पहुंची है। आज वरिष्ठ नागरिक अपने अपने क्षेत्रों में प्रमुखता से योगदान देते हैं तथा समाज में उनका अनुभव काम आ रहा है। कोई भी विषय हो वरिष्ठ नागरिक उसको समाज एवं प्रशासन के समक्ष उठाते हैं जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाये और जागरूकता फैले इसलिये राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका भी अहम है, क्योंकि हर मुद्दे को उठाना व समाज को सही दिशा दिखाना ही वरिष्ठ नागरिकों का प्राथमिक उदेश्य है। नवचयनित अध्यक्ष अजय कुमार अत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह और उनकी टीम सबको साथ लेकर कार्य करेगी तथा संस्था की प्रगति हेतु निष्ठावान रहकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का विकास, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा समाज का कल्याण हमारा प्रथम लक्ष्य है।
महासचिव का पदभार संभालने पर अरुण सूरी तथा कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा ने भी सभी का आभार व्यक्त कर अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर वर्तमान मण्डल अध्यक्ष सी0एम0 एण्डले, अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने भी नव चयनित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर संरक्षक मण्डल से डा. एस0के0 अग्रवाल, यशपाल मलिक, सी0पी0 छाबडा, हरीश आहूजा, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, अमृत लाल अरोड़ा, जी0एल0 जसूजा, सुभाष चंद, केवएलव दावड़ा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम छोकरा, हरजीत सिंह अन्य पदाधिकारियों में बलराम अहलूवालिया, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, मूलचंद आनंद, सुरेश ग्रोवर, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अजय अत्री बने सहारनपुर महानगर अध्यक्ष