सहारनपुर। टेªडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.31 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरतार कर लिया। आरोपी भूपेन्द्र सिंह को 1 अप्रैल 2026 को कए होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त जानकारी आज एसपी सिटी ब्योम बिन्दल में पुलिस लाईन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली देहात निवासी अंशुल गुप्ता पुत्र स्व.प्रदीप कुमार गुप्ता जो कि मंगलम एन्टरप्राईजेज के प्रोपराइटर हैं, से केयू क्वाइन और एमआईएनजी क्वाइन के नाम पर निवेश करवाकर रकम हड़प कर ली गयी थी। उन्होंने बताया कि अंशुल गुप्ता ने 16 फरवरी 2026 को इस बाबत पुलिस को शिकायत की थी जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कार्यवाही के आदेश दिये थे, जिस पर साइबर क्राइम थाना के कुशल नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस टीम ने भूपेन्द्र पुत्र रूप सिंह निवासी 16 बी न्यू कालोनी खातीपुर थाना वैशाली जिला जयपुर राजस्थान को धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 25650 रूपये नगद, विदेशी करेंशी, दो स्मार्ट फोन, 13 चेक बुक, ब्लैंक चैक, स्माल फाइनेंस बैंक का 22 डेबिट कार्ड, एक पैन कार्ड व वोटर आई0डी0 व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम इन्द्रेश कुमार चौहान, एसआई पीयूष सिवाच, हेमंत भारती, एचसी रोहित कुमार, नितिन शर्मा, विजय कुमार, शकुन कुमार शामिल रहे।
ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार