सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्रांतर्गत धोबी घाट क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी पुराना बताया जा रहा है, जिसके अचानक गिरने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं तथा मलबे की जांच की जा रही है।
More Related Articles
अकीदत के साथ अदा की तीसरे जुमे की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
सहारनपुर। मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल…
ईसाई धर्म अपनाकर अरविंद की हुई थी अंजू, अब प्रेमी के लिए पहुंची पाकिस्तान, यहाँ पढ़ें क्या है पूरी कहानी?
उत्तर प्रदेश : सोशल एप फेसबुक से दोस्ती के बाद पाकिस्तान पहुंची अंजू ने सोशल…
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्यः एनआईसी सभागार में विशेष रोल प्रेक्षक ने की समीक्षा बैठक
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने शुक्रवार को एनआईसी…