पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, तमंचा, छुरा, कटा हुआ गौवंश व बाइक बरामद

Cunning cattle slaughterer injured in police encounter; country-made pistol, knife, slaughtered cattle remains, and a motorcycle recovered.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं गौकशी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक छुरा, कटा हुआ गौवंश तथा बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है। पुलिस के अनुसार, थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ इब्राहिमपुर हिण्डन नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इब्राहिमपुर के जंगल में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो झाड़ियों के पीछे तीन लोग गौकशी करते मिले।
पुलिस ने आरोपियों को घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ा गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान रफी उर्फ राफा पुत्र सलामू निवासी ग्राम चोबारा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक छुरा, एक कटा हुआ गौवंश तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना फतेहपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश और कांबिंग अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *