सामाजिक परिवर्तन से होगा राजनीतिक परिवर्तनः रोहित गौतम

Social change will lead to political change: Rohit Gautam

सहारनपुर। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर महाबोधि महाविहार यात्रा के संबंध में बेहट रोड स्थित चकसराय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि बौद्ध धम्म की वजह से दुनियां में भारत की विशेष पहचान है और सामाजिक व्यवस्थान परिवर्तन के बिना राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है क्योंकि हमारा समाज सभी आंदोलन में सक्रिय रहा है लेकिन कुछ मुट्ठीभर लोग लगातार हमारे आरक्षण का विरोध करने कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही भविष्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने हेतु रणनीति बनाने की बात कही। भंते विनाचार्य ने कहा कि एकाग्रता से व्यक्ति मजबूत होता है इसलिए समाज को अपनी सत्ता को पहचाना चाहिए उन्होंने समाज में फैल रही नशे जैसी बुरी आदत से दूर रहने की बात कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि विहार को को पंडे पुजारियों से आजादी दिलाने लाने के लिए आगामी 26 अगस्त 2026 से लखनऊ से यात्रा शुरू होगी जो 13 सितम्बर 2026 को सहारनपुर पहुंचेगी। लुधियाना से पहुंचे प्रसिद्ध रेसलर सुल्तान सिंह ने कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज की कृपा से भारत में वह इकलौते डब्लूडब्लूई के चौंपियन है क्योंकि वह जब रिंग में उतरते है तो जय गुरु रविदास जय भीम का नारा लगाते है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और गुरुजी के मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही। रेसलर जितेन्द्र डागर ने खेल के क्षेत्र में समाज के युवाओं से आगे आने की बात कही। महात्मा सतीश दास खरखड़ी, पुरकाजी से पहुंची पूजा अंबेडकर, श्रीगुरु रविदास आर्मी के अध्यक्ष बिट्टू खालसा ने भी विचार रखे। संचालन श्री गुरु रविदास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने सभी से आपसी मनमुटाव भुलाकर आपस में मिलजुलकर रहने की बात कही इस अवसर पर रोहित गौतम जी ने मन चंगा का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मैना बौद्ध ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान धीरज बौद्ध, अभिषेक जधेड़ी, धर्मसिंह प्रजापति, अनिकेत सिंधी, अमरजीत, शुभम,अभिषेक, विशाल, दिनेश, मनोज, रवींद्र, विपिन, सुजीत कुमार पेगवाल, ममता, बबीता, बबली, गीता, संजना, समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *