सिनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित

Senior Citizens' Welfare Society meeting held
  • राजेंद्र शर्मा को मिली पश्चिम उत्तर प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी
    सहारनपुर। अखिल भारतीय सिनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी (नोएडा चैप्टर) के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने की, जिसमें सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सूर्यकांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, स्वतंत्रता दिवस समारोह और सोसाइटी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि सिनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का गठन वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज के बुजुर्गों व अन्य वर्गों के निस्वार्थ कल्याण के लिए किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों को उनका हक, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय सचिव ने राजेंद्र शर्मा के दायित्वों का विस्तार करते हुए उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश का सह-संयोजक एवं मेरठ कमिश्नरी प्रभारी घोषित किया। नवनियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश सह-संयोजक एवं नोएडा चौप्टर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले 18 वर्षों से लगातार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। नोएडा क्षेत्र सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय कर बुजुर्गों के हित में जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
    कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राकेश प्रसाद ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष अनिल तोमर, सचिव देवेंद्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे, रितेश श्रीवास्तव, रोहित चौधरी, परमानंद और रोहित शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *