लाखों की चरस के साथ तस्कर दबोचा

Smuggler nabbed with charas worth lakhs

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा संचालित ऑपरेशन सवेरा- नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को चेकिंग एवं गश्त के दौरान निर्माणाधीन बाईपास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शमीम निवासी नई बस्ती हलालपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की खरद-फरोख्त से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुदेश पाल, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार तथा कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध ष्ऑपरेशन सवेराष् के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *