सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम सहारनपुर आगमन पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे नवाब सिंह नागर का जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी (एवं कार्यवाहकध्निवर्तमान पदाधिकारियों) व पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाईं, पटका ओढ़ाया और पारंपरिक पगड़ी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सादर अभिनंदन किया। इसके साथ ही जिले के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने भावुक होते हुए कहा, आज सहारनपुर जिले के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जो मेरा अभूतपूर्व स्वागत और सम्मान किया है, उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी दी है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने हुंकार भरी और कहा, हमारा अगला लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाना है। हमें एकजुट होकर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और उत्तर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी सरकार बनानी है। इस भव्य स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, सांसद, विधायक और कई दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसवंत सिंह सैनी, हरीश ठाकुर, प्रदीप सैनी, प्रदीप चौधरी, राघव लखनपाल शर्मा, धर्म सिंह सैनी, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, देवेन्द्र नीम, मांगेराम चौधरी, नरेश सैनी, रविंद्र कुमार मोल्हू, महिपाल सिंह माजरा, मामचंद लांबा, मेला राम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, मानवी पुंडीर, बिजेंद्र कश्यप एवं महेंद्र सैनी आदि माौजूद रहे। इसके साथ ही जिले के सभी नवनिर्वाचित व वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और हजारों की संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का सहारनपुर में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत