सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद ने आज अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनोज पांचाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नानौता निवासी मनोज पांचाल सपा के निष्ठावान व ईमानदार पदाधिकारी हैं, इनकी पार्टी के प्रति निष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मनोज पांचाल को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज पांचाल का सपाईयों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया।
सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि जो जिम्मेदारी मनोज पांचाल को सौंपी गयी है। उन्हें विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने पद व दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आगामी 2027 के विस चुनाव में सपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आगामी 2027 के चुनाव के भारी मतों से विजयी बनाये ताकि पुनः अखिलेश यादव को उ0प्र0 की कमान सौंपी जाये। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज पांचाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी सपा हाईकमान ने उन्हें सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का कार्य करेंगे तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, अब्दुल गफूर, सपा नेत्री रूही अंजुम, शेखर विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, रामपाल पांचाल, फैसल सलमानी, अशरद प्रधान, रणधौल प्रधान, वेदपाल पटनी आदि ने हर्ष जताया है।
सपा संगठन का विस्तारः मनोज पांचाल बने समाजवादी पार्टी के नए जिला उपाध्यक्ष