जिलाधिकारी ने मुक्केबाज अनिक बाबरा को किया सम्मानित

District Magistrate honored boxer Anik Babra.

सहारनपुर। पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 22 से 29 जून तक आयोजित 5वीं अंडर-15 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अनिक बाबरा ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही प्रतिष्ठित बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर सहारनपुर आने पर मुक्केबाज अनिक बाबरा और उनके बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने सम्मानित कर शुभकामनायें देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि मूल रूप से मेरठ निवासी अनिक बाबरा वर्तमान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार के कड़े निर्देशन में नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होने बताया कि लगभग 25 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश के किसी मुक्केबाज ने राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया है।
मुक्केबाज अनिक बाबरा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध प्रधान, कीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की सचिव रितु देवी, तबरेज अहमद, जयेंद्र कुमार, पुनीत आर्य, सन्नी कुमार, रुपेश कुमार, आदेश कुमार, गौरव मलिक, पुष्पेंद्र, शिवनंदन आदि ने अनिक बाबरा और उनके कोच प्रवीन कुमार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *