साइबर ठगी का शिकार हुई युवती के 1 लाख रुपये कराए वापस

Helped a young woman, who fell victim to cyber fraud, recover ₹1 lakh.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ और पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सहारनपुर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई एक युवती की ठगी गई राशि में से 1,00,000 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। पैसे वापस पाकर पीड़ित परिवार के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सहारनपुर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है।
मामला बीते साल का है, जब 21 दिसंबर 2025 को गिल कॉलोनी (गली नंबर 4, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर) के रहने वाले गौरव गोयल पुत्र अनिल कुमार गोयल ने साइबर क्राइम थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक, किसी अज्ञात जालसाज ने उनकी बहन को एक फर्जी कंपनीध्पोर्टल पर निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। झांसे में आकर वादी की बहन ने अलग-अलग खातों में कुल 5,00,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर में मु0अ0सं0 73ध्2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और 66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक नगरध्नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों को खंगालते हुए जालसाजों के खातों को फ्रीज करवाया और कड़े प्रयासों के बाद ठगी गई कुल रकम में से 1,00,000 रुपये आवेदक गौरव गोयल के खाते में वापस (रिफंड) कराने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम शेष धनराशि को भी वापस कराने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अपने डूबे हुए पैसे वापस पाकर पीड़ित गौरव गोयल और उनके परिवार ने सहारनपुर पुलिस व साइबर क्राइम थाना टीम की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने पुलिस के इस त्वरित एक्शन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *