सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने का लिया संकल्प

Took a pledge not to use single-use plastic.

सहारनपुर। साईं सिद्ध पीठ मंदिर के 23वें वार्षिक उत्सव एवं श्री साईं बाबा की पावन पालकी यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बाबा के प्रेम, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल, पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट एवं नगर निगम सहारनपुर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया। सभी से अपील की गई कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से प्रसाद, पानी एवं अन्य सामग्री के लिए प्लास्टिक की थैलियों और डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया। इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सीएलसी के अधिकारी प्रदीप यादव, मंदिर ट्रस्टी पुनीत कर्णवाल, सुनील (सुपरवाइजर), अलका, राधिका नूनीवाल एवं आरती सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *