सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की ओर से चिकित्सक दिवस के अवसर पर अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों, मेधावी छात्रों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. अजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन रहे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार तथा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकीय पेशा कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में सभी चिकित्सकों को इन चुनौतियों का सामना करते हुए इस पेशे की गरिमा और छवि को बनाए रखना होगा। मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने कहा कि संवेदनशील और सेवा भाव रखने वाले लोग ही चिकित्सा जैसे महान पेशे को अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक सदैव अपने मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए समर्पित रहते हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों को नैतिक मूल्यों के अनुरूप (एथिकल) चिकित्सा सेवा देने का संकल्प लेना चाहिए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सकों को गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शासन से चिकित्सकों से संबंधित कानूनों को सरल बनाने की भी मांग की।
इस अवसर पर वर्ष 1988 बैच के चिकित्सकों डॉ. संजय यादव, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. रेणू सिंघल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. मनोज जैन, डॉ. विनीता मल्होत्रा एवं डॉ. मनीषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में विनीत कुमार, प्रणब अग्रवाल, शैलश सक्सेना और मनीष को सम्मानित किया गया। वहीं मेधावी छात्रों में डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. रोहित मनचंदा, डॉ. अरीब अहमद, डॉ. आर्यन सिंह, डॉ. रितिका बंसल, डॉ. पलक चंद्रा, डॉ. विदुषी वर्मा, अदीवा अहमद, डॉ. दिव्यांश मिगलानी, सुदीत बंसल, डॉ. निहारिका अग्रवाल और डॉ. लावण्य राणा को सम्मानित किया गया।
आईएमए ने डॉक्टर्स डे पर वरिष्ठ चिकित्सक, पत्रकार व मेधावी छात्रों को किया सम्मानित