सहारनपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-12 क्रिकेट समर कप 2026 के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमी फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त दमखम दिखाया। छह टीमों के बीच खेले जा रहे इस रोमांचक टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला सेमी फाइनल मुकाबला ब्राउनवुड क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पंवार क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अमरीत पांचाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राउनवुड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 124 रन बनाए। जिसमे सेफ मलिक नें 20 बॉल पर 38 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी टीम की और से कार्तिक पाल ने अच्छी बोलिंग करते हुए 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकट अपने नाम किये।
125 रनो का पीछा करते हुए पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14 ओवर में 125 रन बनाकर 07 विकेट से मैच में जीत हासिल की। पंवार टीम की और से युगांश ने 35 बॉल में 51 रन बनाए। जबकि ब्राउनवुड की और से बॉलिंग करते हुए समर ने 2 ओवर में 4 रन देकर 2 विकट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार युगांश और फाइटर ऑफ द मैच का पुरुस्कार सेफ मलिक को दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच अम्बेडकर स्टेडियम की टीम और सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सवेरा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान कैफ मलिक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में बल्लेबाजी करते हुए सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 247 रन बनाये। जिसमे सात्विक चौधरी ने 24 बॉल पर 57 रन की शानदार पारी खेली। अम्बेडकर स्टेडियम टीम की और से अंशु ने 04 ओवर में 23 रन देकर 02 विकेट लिए।
बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अंबेडकर स्टेडियम की टीम 15 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से यह मैच सवेरा टीम ने 167 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। केशव चौधरी ने 47 बॉल पर 27 रन बनाए। सवेरा टीम की और से उत्कर्ष नारायण सिंह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच में मेन ऑफ द मैच उत्कर्ष नारायण सिंह और फाइटर ऑफ द मैच केशव चौधरी रहे। टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग मिल रहा है। मैच के दौरान क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा, ललित पंवार, अजीम, आदिल, रमीज, अमजद, रश्मि कपुरिया, पूनम, अंकित कश्यप, सुरेन्दर कुमार, प्रतिज्ञा, गीत चौहान, राधिका, सहित कई सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।
अंडर-12 क्रिकेटः सवेरा एकेडमी ने आंबेडकर स्टेडियम की टीम को 167 रनों से रौंदा