200 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

Smuggler nabbed with 200 grams of charas.

सहारनपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगा ने के लिए चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा दृ नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस ने 22 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मेहरबान पुत्र शहीद निवासी उस्मानिया मस्जिद के पास, एकता कॉलोनी, थाना कुतुबशेर को दबनी कब्रिस्तान के पास बने तालाब के निकट से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना कुतुबशेर में मुकदमा अपराध संख्या 280ध्2026, धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *