एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

The SSP listened to the grievances of the general public during the public hearing.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
थाना प्रभारियों ने संबंधित मामलों में विधि सम्मत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सहारनपुर पुलिस का कहना है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उसकी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सहज, प्रभावी और उत्तरदायी पुलिसिंग का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *