सहारनपुर। बेहट रोड दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की माहेश्वरी खुर्द ब्रांच की ओर से आयोजित शिविर में 156 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी लाखन सिंह, समाजसेवी अजब सिंह क्षेत्रीय प्रभारी, रजनीश कुमार और संयोजक रघुनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। एकत्र 156 यूनिट रक्त एसबीडी जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र में जमा कराया गया।
समाजसेवी लाखन सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवनदायी कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिलता है और समाज में सेवा की भावना बढ़ती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की निःस्वार्थ सेवा की सराहना की। ब्रांच संयोजक रघुनाथ प्रसाद ने रक्तदाताओं, साध संगत, सेवादल अधिकारियों, ग्राम प्रधान इरशाद अली, सोनू, भीम आर्मी एकता मिशन के जिला प्रभारी सनी गौतम, वाशीद और एसबीडी अस्पताल की डॉक्टरों की टीम का आभार जताया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने बताया कि यह शिविर सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से आयोजित किया गया।
संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन