सहारनपुर। जनता देश संगठन ने सोमवार को समूह सखी महिलाओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। आज संगठन अध्यक्ष सुरेश फौजी के नेतृत्व में समूह सखी महिला आज जिला मुख्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि। संगठन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत समूह सखी महिलाओं का मानदेय बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि समूह सखी महिलाएं पिछले कई वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें मात्र 800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में बेहद कम है। संगठन का आरोप है कि महिलाओं से विभिन्न विभागीय कार्य लिए जाते हैं, इसके बावजूद उनके मानदेय में वृद्धि नहीं की गई है। जनता देश संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन पिछले 22 महीनों से समूह सखी महिलाओं के मानदेय वृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इससे पूर्व 28 दिसंबर 2025 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था। हालांकि अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
संगठन ने सरकार से समूह सखी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर जनता देश संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी), राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला विंग की अध्यक्षा एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा एवं समूह सखी संघर्ष समिति की अध्यक्षा बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जनता देश संगठन ने समूह सखी महिलाओं के मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन