सहारनपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 6 जून सन 2026 को सतगुरु रविदास जी मंदिर निर्माण एवं डॉ. अंबेडकर समाज सुधार संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर 12वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा से लेकर खेलकूद के मैदान तक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में कन्हैया पुत्र नरोत्तम, रीना पुत्री ओमवीर सिंह और निधि पुत्री सतीश कुमार ने इंटर टॉप किया, जबकि हाईस्कूल में जिया पुत्री मित्रपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इन सभी मेधावी बच्चों की सफलता की खुशी में संगठन द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, कुश्ती, लंबी कूद, जीके परीक्षा और दौड़ जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं।
खेलकूद के मुख्य आकर्षणों में दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम बेहद रोमांचक रहे, जिसमें 3000 मीटर दौड़ में सौरभ पुत्र सेटपाल ने प्रथम, आर्यन पुत्र संदीप ने द्वितीय और आर्यन पुत्र मुकेश ठेकेदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 2500 मीटर दौड़ में जिया पुत्री मित्रपाल प्रथम और स्वीटी पुत्री मित्रपाल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 2000 मीटर दौड़ में कार्तिक पुत्र विश्वास प्रथम, विवेक पुत्र हरिदास द्वितीय और हर्ष पुत्र रवि कुमार तृतीय स्थान प्राप्त कर विजय घोषित हुए, तो वहीं 1500 मीटर दौड़ में सूरज पुत्र सत्येंद्र ने प्रथम, मनीष भास्कर पुत्र रामदास ने द्वितीय और कृष्ण पुत्र नरोत्तम ने तृतीय स्थान पाया। इसके साथ ही 1200 मीटर दौड़ में लक्ष्य गोदवाल पुत्र पिंकू प्रथम, अर्जुन गोदवाल पुत्र मनोज द्वितीय और अनिकेत पुत्र विमल तृतीय रहे, जबकि 1000 मीटर दौड़ में देव पालीवाल ने प्रथम, निखिल पुत्र जोनी ने द्वितीय और कार्तिक गोदवाल ने तृतीय स्थान झटका। बालिकाओं की 900 मीटर दौड़ में कशिश बोहरा ने प्रथम, पीहू गोदवाल ने द्वितीय और संध्या पुत्री सुनील काका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं 300 मीटर दौड़ में अनमोल बरनवाल प्रथम, प्रशांत पुत्र मित्रपाल द्वितीय और अनमोल पुत्र जोनी तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बने।
दौड़ के अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम घाटेडा की टीम विजेता और ग्राम पिलखनी की टीम उपविजेता रही, जबकि कुश्ती के कड़े मुकाबलों में सूरज पुत्र सत्येंद्र ने पंकज पुत्र अजीत कुमार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और लक्ष्य गोदवाल ने निशांत पुत्र सुरेंद्र को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें लक्ष्य ने 15 फुट की छलांग लगाकर प्रथम, कार्तिक गोदवाल ने 14.06 फुट के साथ द्वितीय और पंकज बोहरा ने 14 फुट कूदकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पूरे भव्य कार्यक्रम के आयोजक ओमवीर सिंह महाराज रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र कुमार बरनवाल, विशिष्ट अतिथि नीतीश पवार और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तेज बहादुर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह पहासू, प्रीतम पिलखनी, ऋषिपाल, इसमसिंह चौधरी, सोनू चौधरी, सत कुमार चौधरी, प्रवीण, विजयपाल, निखिल बोहरा, शिवा बोहरा और अरविंद बोहरा आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मास्टर सुरेंद्र कुमार जी द्वारा किया गया और अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खेल विजेताओं को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई।
12वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, मेधावी छात्र और खिलाड़ी सम्मानित