सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने तहसील रामपुर मनिहारान स्थित ग्राम नंदपुर में अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होने गोसेवा करने के साथ ही गांयों को हरा चारा खिलाया।
अरविंद कुमार चौहान ने निर्देश दिए कि समस्त गौशालाओं में भूसा, हरा चारा, छाया एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसी के साथ गोवंश को गर्मी से बचाव के दृष्टिगत बेहतर उपाय किए जाएं। गौशाला में व्यवस्थाओं पर कहा कि जनपद की अन्य गौशालाओं में भी ऐसे ही बेहतर व्यवस्था हो। गोवंश को गर्मी से बचाव हेतु गोआश्रय स्थल में लगवाये गये पानी के फोगर की जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गयी तथा जनपद की समस्त गोशालाओं में लगवाने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में 116 गोवंश संरक्षित पाये गये जो गो आश्रय पोर्टल के अनुरूप थे। गो आश्रय स्थल में सभी केयर टैकर उपस्थित मिले तथा संरक्षित गोवंश स्वस्थ पाये गयें। गो आश्रय स्थल में की गयी व्यवस्था, स्वच्छ जल की उपलब्धता, भूसा संग्रहण, हरे चारे एवं पशु आहार की उपलब्धता उचित पायी गयी। गोशाला के समस्त अभिलेख पूर्ण पाये गये। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गोआश्रय स्थल में 175 कुन्तल भूसा दान से तथा 639 कुन्तल भूसा क्रय कर संरक्षित किया गया है। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गोबर के उचित प्रबन्धन हेतु समस्त गो आश्रय स्थलों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने हेतु महिला स्वंय सहायता समूहो को प्रशिक्षित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एम0पी0सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुबोध गोयल एवं पशुधन प्रसार अधिकारी रामपुर मनिहारन शेर सिंह उपस्थित रहें।
डीएम ने खुद खिलाया गायों को हरा चाराः गर्मी से बचाव के लिए गौशालाओं में फॉगर लगाने के निर्देश