सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), सहारनपुर चौप्टर का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चौप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में मुख्य अभियंता पीवीवीएनएल सहारनपुर मंडल, राजेश कुमार से उनके घंटाघर स्थित कार्यालय में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही विद्युत ट्रिपिंग, आरएमयू की खराबी, लो-वोल्टेज, अघोषित शटडाउन और अन्य गंभीर विद्युत समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
मुख्य अभियंता के समक्ष विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कार्यवाहक चौप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने बताया कि दिल्ली रोड और नवादा रोड पर स्थापित आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) में लगातार तकनीकी खराबियां आ रही हैं। इसके कारण फैक्ट्रियों की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड, कैलाशपुर-गागलहेड़ी, देहरादून रोड, कामधेनु उद्योग नगर, जनता रोड, नवादा रोड और पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र सहित लगभग सभी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अत्यधिक विद्युत ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
प्रमोद सडाना ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि देहरादून रोड स्थित वालिया कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाए। दिल्ली रोड और देहरादून रोड स्थित विद्युत लाइनों के पास पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई न होने से फॉल्ट हो रहे हैं। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में अत्यधिक विद्युत बिलों की शिकायत और उद्यमियों व घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने की समस्या दूर हो एवं आईआईए सदस्य इकाई मैसर्स गंगा इंडस्ट्रीज के खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंद्यल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके धवन, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, उपाध्यक्ष संजय कपूर, विनय दहूजा, देहरादून एरिया हेड संदीप कपूर, राकेश गांधी, सुरेश बजाज सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के कई प्रमुख उद्यमी शामिल रहे।
फैक्ट्रियों में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से भारी नुकसान, आईआईए ने मुख्य अभियंता को सौंपा मांग पत्र