भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए दो बड़े संगठन

Two Major Organizations Unite Against Corruption

सहारनपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (रजिस्टर्ड भारत सरकार) के राष्ट्रीय चीफ अध्यक्ष गौरव गाबा के नेतृत्व में एसीएफआई सहारनपुर के कोर लेवल पदाधिकारियों द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो संगठन सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के प्रभारी आदरणीय कुशलवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सहारनपुर जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, प्रशासनिक पारदर्शिता, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आम नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विभिन्न विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने, शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने तथा युवाओं को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जोड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। राष्ट्रीय चीफ अध्यक्ष गौरव गाबा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लगातार समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा दोनों संगठनों ने भविष्य में मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक में सहारनपुर कोर लेवल पदाधिकारी सुधीर भटेजा, एडवोकेट अशोक पोसवाल, गगन गुलाटी, प्रिंस बतरा, विपुल खुराना, अपूर्व वर्मा एवं गगनदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *