सहारनपुर। देवबंद विधानसभा की सैकड़ो महिलाओं ने अंबाला रोड मेघछप्पर स्थित कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन कर विरोध किया सभी महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओं के मुर्दाबाद के नारे लगाए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लागू क्यों नहीं होने देते। आजादी के बाद से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का देश के अंदर विरोध किया महिलाओं की अनदेखी की जिसका समय आने पर महिलाएं बदला लेगी भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा समाजवादी पार्टी के नेता महिलाओं के हमेशा क्यों खिलाफ बोलते हैं महिलाओं की हिस्सेदारी क्यों नहीं देने देते क्या सिर्फ देश की महिलाओं का विरोध करते हैं अपने परिवार की महिलाओं को क्यों लोकसभा में भेजते हैं इसका जवाब प्रदेश की महिलाएं आने वाली 2027 के विधानसभा चुनाव में लगी भाजपा जिले की उपाध्यक्ष रुचि यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा से देश हित के लिए महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान की बात करती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके साथ उनके गठबंधन में लगे हुए सभी पार्टी हर समय महिलाओं का विरोध करते हैं इसी अवसर पर जिला मंत्री भाजपा सारिका वालिया एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू कंबोज अपने विचार रखते हुए कहा देश की महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं महिला मोर्चा जिला महामंत्री उषा उपाध्याय ने कहां नारी शक्ति वंदना अधिनियम लागू होने के बाद हम सभी महिलाएं बहनों को अपना अधिकार मिलेगा। सभी महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी करती हुई सांसद इमरान मसूद के कार्यालय की और बड़ी और प्रदर्शन किया इस अवसर पर महिला मोर्चा की किरण देवी कांता त्यागी स्नेहा टंडन देवी सभासद मंजू शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी सही सैकड़ो महिलाए एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर पवन सवाई विपिन चौधरी जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी संदीप कुमार मंगेश कुमार उपस्थित रहे।
सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद के आवास का घेराव, महिलाओं ने कांग्रेस-सपा के खिलाफ खोला मोर्चा