माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के डीएम

DM Fumes Over Delays in Construction Work at Maa Shakumbhari University

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के थ्री डी मॉडल को देखा और निर्माण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय में परियोजना प्रबन्धक सी.एण्ड.डी.एस. उ0प्र0 जल निगम द्वारा निर्माणाधीन अतिथि गृह के निर्माण कार्य को विलम्ब से शुरू करने पर नाराजगी व्यक्त की। नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, टाईप 4, 5 आवास, पुरूष छात्रावास एवं सुविधा केन्द्र, केन्टीन ब्लॉक एवं शैक्षणिक भवन, कुलपति आवास, महिला एवं पुरूष छात्रावास में ग्लेजिंग विण्डो एवं ग्रिल व जाली लगाया जाना, चाहरदिवारी, गार्ड रूम टायलेट सहित तथा बाह्य विद्युतीकरण के कार्य विलम्ब से शुरू होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कार्यों को शीघ्रता से एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक भवन के गलियारों में फॉल्स सिलिंग कराये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया। अरविंद कुमार चौहान द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में जल भराव की समस्या के निवारण हेतु कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्टस कॉरपोरेशन लि0 द्वारा निर्माण किये जाने वाले ड्रेनेज सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *