जिला योगासन चैंपियनशिप में धैर्य प्रताप सिंह भूयान सैनी ने जीते 3 पदक

Dhairy Pratap Singh Bhuyan Saini Wins 3 Medals at District Yogasana Championship

सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप 2026 में धैर्य प्रताप सिंह भूर्यान सैनी, पुत्र सत्य संयम भूर्यान सैनी, नेशानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पदक जीतकर अपने परिवार, क्षेत्र एवं संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में धैर्य प्रताप सिंह ने इंडिविजुअल ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आर्टिस्टिक सिंगल योगासन स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर 2 रजत पदक अपने नाम किए। धैर्य प्रताप सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों यश राणा एवं शशिकांत शर्मा को दिया। वे वर्तमान में मोक्षायतन योग संस्थान, रामपुर मनिहारान में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *