राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में दम दिखाएगा सहारनपुर, मेरठ के लिए 21 सदस्यीय टीम रवाना

Saharanpur to Showcase Its Prowess at State-Level Kickboxing; 21-Member Team Departs for Meerut

सहारनपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11 से 13 मई 2026 तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की 21 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए सहारनपुर जिले की टीम पूरी तरह तैयार है।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रदेश स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता मे सहारनपुर के किकबॉक्सर विहान, आरव शर्मा, शगुन, खुशबू, जान्वी, लखन, अरवी दीवान, आराध्या, नीति जैनत, परिणीति, समीर, आरवी डाबर, अवनी, शिवांशी, कुणाल, सिमरन, रोहन, ध्रुव कीर्तज, इंशु, चाँदनी, आलोक कुमार सहारनपुर जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने-अपने भार वर्ग मे कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
उन्होने बताया कि खलासी लाइन स्थित बाल जिम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा सहारनपुर जनपद की टीम मे शामिल किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का फूल मालाओ से स्वागत किया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ियों में जीत का जुनून है। सहारनपुर के किक बॉक्सर, कई प्रतियोगिताओं मे पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी हमारे खिलाड़ी मेरठ मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतकर ही लौटेंगे।
इस अवसर पर साधना, रोहित, रेनू, नरेन्द्र, आकाश, एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति और रमा आर्य ने भी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *