सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस व राजस्व टीम द्वारा अवैध खनन परिवहन पर शिकंजा कसते हुए, दो वाहन को ओवरलोड उपखनिज के साथ जब्त किया गया।
डीएम, एसएसपी द्वारा अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु टास्क फोर्स गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार पिकेट व चैकिंग टीमें लगाकर अवैध खनन परिवहन करने वालों पर कडी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के क्रम में आज थाना बेहट पुलिस व राजस्व टीम द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशो के क्रम मे अवैध खनन रोकथाम हेतु संयुक्त टीम द्वारा औचक चैकिंग के दौरान 2 ट्रक (डम्फर) को ओवरलोड उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गये।
पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई, दो ओवरलोड डंपर जब्त