पार्षद सुभाष चंद के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

The Prime Minister's Mann Ki Baat programme was heard collectively at the residence of Councillor Subhash Chand.

सहारनपुर। वार्ड-20 जनकपुरी में पार्षद सुभाष चंद के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्बोधित मन की बात कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नागरिक परमाणु कार्यक्रम के अंतर्गत तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को भारत के परमाणु इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ बताया। साथ ही उन्होंने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि देश 56 गीगावाट क्षमता के साथ विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
उन्होंने वैश्विक तनाव के मौजूदा दौर में भगवान बुद्ध के विचारों को विश्व शांति के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। पूर्वाेत्तर राज्यों में बांस की खेती को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की सराहना भी की। इसके अतिरिक्त कच्छ के रण में ‘फ्लेमिंगो सिटी’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा याक और ऊंट के दूध से बने भारतीय चीज की बढ़ती वैश्विक मांग का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महानगर मंत्री आरती शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री डॉ. पवन सवई, पूर्व पार्षद सुरेंद्र धवन, जनक मंडल मंत्री अशोक कश्यप, महिला मोर्चा मंडल मंत्री बीना खटीक एवं सोनिया जी, वार्ड संयोजक महावीर आर्य, बूथ अध्यक्ष विजय बिष्ट सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *