बाबा साहेब के पंच तीर्थों को सम्मान दे रही मोदी सरकारः राजीव गुंबर

Modi government is giving respect to the five pilgrimage sites of Baba Saheb: Rajiv Gumbar

सहारनपुर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज गढ़ी मलूक में सम्मेलन में लिया बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। आज का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बाबा साहेब के आदर्शों समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सबके लिए समान अवसर.को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है हमारी सरकार बाबा साहब के पंच तीर्थ एवं बाबा साहब से जुड़े हुए समय समस्त स्मृतियों को सम्मान देने का काम कर रही है।
महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक देवेंद्र नीम एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। समस्त वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।डॉ. आंबेडकर जी ने अपने ज्ञान, संघर्ष और .ढ़ संकल्प से न केवल सामाजिक कुरीतियों को चुनौती दी, बल्कि एक ऐसे भारत की नींव रखी जहां हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।
कार्यक्रम की व्यवस्था स्थानीय पार्षद संजीव कर्णवाल, बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष विनोद घावरी, जय राम गीतम भाजपा महामंत्री ललित कटारिया उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में गणमान्य संत समाज मंच पर उपस्थित रहा उन्होंने सभी अतिथियों वो समाज को आशीर्वाद दिया संत किरण दासजी, राम कुमार दस्ती, महावीर दास, सतीश दास, सुरेंद्र दास, ओम प्रकाश कटारिया, बाबू राम जी किरात दास, राजपाल जी हरिद्वार वाले, राजेश दास, रामकुमार रहे। महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, नितिन परमार, महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अंकित जाटव सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा, मानवेंद्र भारद्वाज, राजेश जौहरी,गोपाल मेंहदीरत्ता मयंक धींगडा, राजेश वालिया, सागर कटारिया ,कैलाश नामदेव युवा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *