पार्थ सैनी ने 484 अंक पाकर किया टॉप

Parth Saini topped the exam with 484 marks.

सहारनपुर। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा, जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में पार्थ सैनी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, श्रद्धा ने 476 अंक के साथ द्वितीय और वृंदा ने 475 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कलई सेल्वी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
विद्यालय के प्रबंधन तंत्र ने भी छात्रों की सफलता को सराहते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। एक्जीक्यूटिव एजीएम विक्रम रेड्डी, एजीएम जॉन वामसी कृष्णन, एक्जीक्यूटिव डीन सनम बस्सारी, एक्जीक्यूटिव डीन चंद्रशेखर और जोनल डीन चंद्रशेखर ने मेधावियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह उत्कृष्ट परिणाम इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि चैतन्य टेक्नो स्कूल में विद्यार्थियों को पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ शिक्षा प्रदान की जाती है। शिक्षकों ने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह अनुशासित रहकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *