सहारनपुर। देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संसद में लाए गए ‘नारी शक्ति अधिनियम’ के समर्थन में आज महानगर की सड़कों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित इस ऐतिहासिक बाइक रैली ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति न केवल सजग है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान भी बन रही है। रैली का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम जाटव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर एवं मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। रैली के कुशल संयोजन की जिम्मेदारी सरदार सूपनीत सिंह ने संभाली।
सैकड़ों की संख्या में बुलेट और स्कूटी पर सवार होकर निकलीं महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नूतन शर्मा (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा)ः ष्यह रैली देश की महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस का प्रतिबिंब है। रमा गुप्ता (क्षेत्रीय मंत्री)ः ष्नारी शक्ति अधिनियम सुरक्षा और सम्मान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वर्षा चोपड़ा (उपाध्यक्ष)ः ष्यह कानून महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। महानगर मीडिया प्रभारी ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि नारी सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नींव है।
रैली के दौरान शहर का कोना-कोना श्भारत माता की जयश् और श्नारी शक्ति जिंदाबादश् के नारों से गूंज उठा। यह आयोजन न केवल महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित कर गया।
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से महानगर मंत्री आरती शर्मा, हरप्रीत कौर, अन्नू बजाज, सिमरन गुंबर, अल्पना तलवार, सरोज शर्मा, नीलू राणा, कंचन धवन, सोनम कश्यप, किरण मेहता, मोनिका राजपूत, नूतन तोमर, ज्योति प्रणामी, ऋतु कालरा, सिमरन कोहली, सारिका गुप्ता, रेखा रोहिला, परवीन चौधरी, नंदिनी बाटला, आशा सब्बरवाल, हरजीत, नीलिमा राणा, गौरी शर्मा, बीना भाटी, उमा अरोड़ा, दिव्या गुप्ता, रुचि, प्रीति, दीप्ति राजपूत, रीता, सुमन मित्तल, बरखा कल्याण, सीमा कात्यानी, साक्षी प्रजापति, शिवानी, प्रियंका आनंद, सारिका सक्सेना, शिखा, अदिति, पारुल, स्तुति, चारु और आकृति सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
नारी शक्ति अधिनियम के पक्ष में एकजुट हुई आधी आबादी, विधायक और मेयर ने दिखाई हरी झंडी