जेवी जैन कॉलेज में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर विचार गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन

JV Jain College organised seminar and competitions on the 135th birth anniversary of Baba Saheb

सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को जेवी जैन कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग सेल में भव्य विचार गोष्ठी, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर ममता सिंघल ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. नीलू राणा ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जो संघर्ष किया, वह अविस्मरणीय है।
सर्व समाज के नायक थे बाबा साहेब गोष्ठी के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। प्रोफेसर राकेश चंद्रा ने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि सर्व समाज के नेता थे। उनके कार्य मानवता के कल्याण के लिए थे। उप प्रधानाचार्य निधि राणा ने बाबा साहेब के ऐतिहासिक योगदान और वर्तमान समय में उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर ममता सिंघल ने बाबा साहेब के संघर्षों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनके मूल मंत्र श्शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करोश् का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन आर्यावर्त ने किया, जिन्होंने बाबा साहेब के व्यक्तिगत जीवन और संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। एलएलबी के छात्र ईशु सम्राट ने भी बाबा साहेब के कार्यों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित निबंध और भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *