सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान केशव मंडल में चल रहे पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने एक सत्र में बोलते हुए बताया कि हमारी पार्टी का इतिहास रहा है कि हम सब राष्ट्रीय हित में कार्य करते आए। हमारे संगठन की योजना रचना मंडल से शक्तिकेंद्र ओर बूथ स्तर पर हम सब कार्यकर्ता मिलकर कार्य करते आए है। हमारा बूथ प्रबंधन का कार्य हो या कोई भी अभियान हो जैसे हर माह के आखिरी सप्ताह के रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ के सभी कार्यकर्ता मिलकर सुनते है। जिसमें हमे हमारे देश के भिन्न भिन्न हिस्सों में किस तरह से हमारे देश के नागरिक अपनी कला के अनुरूप कार्य करते है। जिसकी जानकारी आम जनमानस के साथ साझा करते है। अब से पहले किसी सरकार द्वारा ऐसे कार्य नहीं किए गए कि देश के कोने कोने में जहां तक सोचना तो बहुत दूर की बात है पहुंचना कितना मुश्किल होगा। आज उन लोगों तक पहुंच कर उनकी कला को विश्व के कोने कोने तक पहुंचने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचा रहे है ओर उनको समय समय पुरस्कार देकर सम्मानित भी कर रहे है । हमारा हर कार्य बूथ स्तर पर किया जाता है । ये ही हमारे संगठन की ताकत है। हमारी सरकार द्वारा जो योजनाएं चल रही है। उन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमारे सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता ओर जनप्रतिनिधि सभी मिलकर जन जन तक पहुंचने का कार्य करते है और उनको लाभ दिलाते है। हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ चारों ओर विकास कार्य कर रही है जैसा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 तारीख को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर देश को समर्पित करने आ रहे है। जो एक साथ तीन प्रदेशों को जोड़ रहा है। जो देहरादून से दिल्ली की दूरी पहले 6 से 8 घंटे की हुआ करती थी । आज वो ढाई घंटे की इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से हो गई है। एक सत्र में अरुण यादव ने सोशल मीडिया, एआई, सरल ऐप, नमो ऐप के बारे के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, मंडल गोपाल मेंहदीरत्ता, प्रवीण छावड़ा, मानवेंद्र भारद्वाज नीरज ठकराल, संजय अरोड़ा, संजीव विश्वकर्मा, राजकुमार कालरा मनीष राठी, सागर वर्मा, सुमित अरोड़ा, अमित मित्तल, संजीव कर्णवाल राहुल झाम, प्रदीप शर्मा, दीपक रहेजा, परमेंद्र तोमर, नीरज कुमार, मनोज प्रजापति, के के बत्रा ,राम लखन, राम राजपूत, दीपक राय, पारस ढींगड़ा, नितिन माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, सिमरन गुंबर, नंदिनी बाटला, चंद्र शेखर ठाकराल, गोपाल दास आदि उपस्थित रहे।
More Related Articles
एक देश-एक कानून की मांग के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिया जोर
सहारनपुर। पंजाबी बाग स्थित जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह के निवास पर मंगलवार को हिन्दू…
राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में दम दिखाएगा सहारनपुर, मेरठ के लिए 21 सदस्यीय टीम रवाना
सहारनपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11…
जनसुनवाई में त्वरित एक्शनः अपर नगर आयुक्त ने मौके पर ही दूर कराईं सफाई की समस्याएं
सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी छह समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का अपर…