जीएसटी विभाग और व्यापारियों की महत्वपूर्ण संगोष्ठी, समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

Important seminar between GST department and traders, solutions to problems discussed

सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर कार्यालय पर जीएसटी विभाग की एक संगोष्ठी व्यापारियों के साथ आयोजित की गयी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी विभाग की अपर आयुक्त ग्रेड-1 रूबी सिंह एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 विजयानंद पांडे शामिल रहे। अधिकारियों ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीएसटी लगने के बाद जो विषम परिस्थितियां आयी है तो वह धीरे-धीरे समाप्त हो रही है जब भी कोई उसमें समस्या आती तो तो व्यापारियों द्वारा जानकारी देने पर विभाग द्वारा संज्ञान लेकर उसका समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी के प्रति और जागरूक करने की आवश्यकता है।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी व जीएसटी विभाग एक दूसरे के पूरक है। अब विभाग द्वारा भी जो सुविधाएं दी जा रही उसे व्यापारियों को बहुत लाभ भी मिल रहा है।
संगोष्ठी में महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, उपाध्यक्ष नीरज जैन, आर.के.मल्होत्रा, सूरज प्रकाश ठक्कर, नीरज जैन, विनीत चौहान, राजेश नारंग, रवि क्वात्रा, संजय भसीन, ऋषिराज धींगरा, राजकुमार विज, आशीष चौधरी, कुणाल गुप्ता, अनिल भाटिया, हरप्रीत सिंह सचदेवा, दीपक धीमान, मुकेश दत्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *