सहारनपुर। डॉ. हैनिमैन का 271याँ जन्मदिवस एवं विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, सहारनपुर द्वारा हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भच्य कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर संरक्षक डॉ. पी. डी. गर्ग के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में चिकित्सकों द्वारा डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान एवं उपलब्धियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्य हैनिमैन प्वाइंट, दिल्ली रोड पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. हैनिमैन प्वाइंट का विकास संरक्षक डॉ. पी. डी. गर्ग द्वारा होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की स्मृति में कराया गया, जो आज चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा स्थल के रूप में स्थापित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होम्योपैथी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेत्र पाल सिंह एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संरक्षक डॉ. पी. डी. गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन तथा डॉ. हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभावशीलता एवं वर्तमान समय में इसकी बढ़ती आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिशिर भारद्वाज द्वारा की गई।
सचिव डॉ. अजय सैनी डॉ. अभिनव गर्ग कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप टकर ने अपने संबोधन में संस्था की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जटिल रोगों का सफल उपचार, चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का नियमित आयोजन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज समाज के हर वर्ग के लिए एक सुलभ, सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रमेश मंचंदा, डॉ. एस. के. जैन, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अजय वालिया, डॉ. संदीप पसरीचा, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. हरीश मनचंदा, डॉ. शिवशयन पुंडीर, डॉ. सतीश चावला, डॉ. विनीत चौधरी, डॉ. शिवाय, डॉ. पूनम यादव, डॉ. बलजिंदर कौर, डॉ. वी. के. टंडन आदि उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस, डॉ. हैनीमैन को दी गई श्रद्धांजलि