सहारनपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी के चन्द्रनगर स्थित कार्यालय पर आज नवान्गतुक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.धर्मेन्द्र कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर इंडियन हर्ब्स कम्पनी की ओर से एडवोकेट पंकज कपूर, लाईजन मैनेजर द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कम्पनी की ओर से निदेशक सुधाकर अग्रवाल, एवं राघव अग्रवाल द्वारा भी डा. धर्मेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर नवान्गतुक आयुष अधिकारी डा.धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव यही रहा है कि विभाग के सभी कर्मचारियों के सहयोग से आयुष विभाग को नई ऊंचाईयों पर ले जाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बिना डिग्री एवं रजिस्टेªशन के जनमानस का इलाज कर रहे हैं, शीघ्र ही उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। विभाग की ओर से डा.गोविंद, डा.अनुराधा, डा.ज्ञानेन्द्र, डा.हेमन्त कुमार, सुनील त्यागी, जसविन्दर सिंह, अनुज कुमार, मन्नु शर्मा, अंकुश कुमार, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, रीना आदि मौजूद रहे।
नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार का भव्य स्वागत