- प्रमोद प्रधान बने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, चौधरी धीर सिंह की रणनीति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को तेज करते हुए किसान प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष राम कृष्ण सिंह पटेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, प्रमोद प्रधान की पार्टी के प्रति सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का सचिव मनोनीत किया गया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के पीछे पार्टी के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसान प्रकोष्ठ को गांव-गांव में सक्रिय बनाने की रणनीति के तहत यह निर्णय लिया गया है। चौधरी धीर सिंह पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार और पकड़ को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिसके सुखद परिणाम इन नियुक्तियों के रूप में सामने आ रहे हैं।
संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रमोद प्रधान अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
किसान प्रकोष्ठ का मुख्य लक्ष्य संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय करना और किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना है। जानकारों का मानना है कि प्रमोद प्रधान की नियुक्ति से पार्टी को आगामी समय में बड़ी मजबूती मिलेगी और किसान आंदोलन व उनसे जुड़े मुद्दों पर रालोद की पकड़ और भी पुख्ता होगी।
राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति