विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा 45वां स्थापना दिवस

Vishwa Hindu Mahasangh will celebrate its 45th foundation day.

सहारनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की एक आकस्मिक बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिजेश प्रजापति के द्वारा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए आगामी 12 अप्रैल 2026 को संगठन का 45वें स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने का आहवान किया और हिन्दूत्व की रक्षार्थ पूज्य महाराज ब्रहमलीन महत् अवैधनाथ जी के बताए मार्ग पर चलते हुए परमपूज्य महन्त गोरखपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के हाथो को मजबूत करने हेतु हिन्दूत्व व राष्ट्रघ्धर्म के लिए सदैव कार्य करने को प्रेरित किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ओमवीर प्रधान ने कहा कि 12 अप्रैल का कार्यक्रम संगठन के विस्तार हेतु एक नई दिशा तय करेगा। अब समय आ गया है कि देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। हमारे प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा प्रत्येक जनपद में एक वन्देमातरम चौक का निर्माण हो इसकेे लिए हम सब कार्यकर्ता भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल पंवार, जिला मीडिया प्रभारी प्रवेश मोर्या, इसम सिह, प्रीतम सिंह, अजब सिंह, सेठपाल सिंह, सतीश उर्फ शेरु, पुष्पा मलिक, अनु शर्मा, विशाखा शर्मा, पूनम चौधरी, सुमन कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *