नवनिर्मित बाल मैत्री भवन का लोकार्पण

Inauguration of the newly constructed Bal Maitri Bhawan

सहारनपुर। बाल देखरेख संस्थान शिशु सदन, छुटमलपुर स्थित पाश्चातवर्ती देखरेख परिसर में विशेषी.त दत्तक ग्रहण इकाई के जीर्णोद्धार उपरांत नव निर्मित बाल मैत्रिक भवन का लोकार्पण शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार तथा जिलाधिकारी मनीष बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिला जज पिंकू कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट विरेश सोनकर, पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम जिंदल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला। शिशु सदन भवन का निर्माण बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक रूप में किया गया है, जिससे उन्हें बेहतर देखरेख और अनुकूल वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *