बेहट पुलिस और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के 2 ट्रक सीज

Major action by Behat police and revenue team, 2 trucks of illegal mining seized

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे 2 ट्रकों को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही इस मुहिम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ट्रक बिना रॉयल्टी एवं आवश्यक दस्तावेजों के अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई में खान निरीक्षक अभिलाष चौबे (राजस्व टीम सहित), प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित, हेड कांस्टेबल राहुल राणा एवं कांस्टेबल अभिषेक खोखर की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *