भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Welcome to the newly appointed office bearers at the BJP office

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सहारनपुर पर भारतीय जनता पार्टी के नए नियुक्त जिला पदाधिकारी का स्वागत हुआ। स्वागत के उपरांत 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि चौयरमेन यूपी सिडको एव महानगर प्रभारी वाईपी सिंह रहे, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि 5, 6, 7 अप्रैल को किस प्रकार के कार्यक्रम होने है। कार्यालय की सजावट सजा का काम करना है जिससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जो 6 अप्रैल 1980 है वह भी याद रहे। पार्टी के इतिहास और बलिदान पर भी हमे कार्यक्रमों में चर्चा करनी है। आप सभी कार्यकर्ताओं बीच जा करके बताये और उनसे चर्चा करें और कार्यकर्ताओं को जानकारी दे के पार्टी के सिद्धांत पर आगे बढ़ना चाहिए इसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष अजीत सिहं राणा, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पिछडा आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, जिला महामंत्री विपिन चौधरी, पवन सवई, राकेश सैनी, जिलाउपाध्यक्ष संजय राणा, सन्दीप शर्मा, चन्द्रपाल राणा, किशोर चौधरी, अनुज राठी, रक्षा नामदेव, रूचि यादव, जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी देव, जिला कार्यकारणी, मंडल अध्यक्ष आदी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *