जनता को लाइनों में खड़ा करने वाली सरकार को मोहब्बत की दुकान देगी जवाबः चरणजीत निक्कू

The shop of love will give a befitting reply to the government that makes the public stand in queues: Charanjit Nikku

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में वार्ड-1, मोज्जमपुरा (जेल चुंगी) पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व पार्षद चरणजीत सिंह निक्कू ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह निक्कू ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि विजन की कमीः वर्तमान सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। जब से यह सत्ता में आई है, जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा किया गया है, कभी नोटबंदी, कभी ऑक्सीजन, तो अब गैस सिलेंडर की लाइन। फूट डालो और राज करोः उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। परिवर्तन की लहरः ष्राहुल गांधी जी ने देश में श्मोहब्बत की दुकानश् खोल दी है, जो जल्द ही नफरत के बाजार पर ताला लगाने का काम करेगी।
सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कड़े शब्दों में सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान शासन में देश की आबरू खतरे में है। उन्होंने राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष प्रबल निधि सहल और महानगर अध्यक्ष सलमान ने संयुक्त संबोधन में कहा कि देश को फिर से कांग्रेस की जरूरत है, जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में काम कर सके।
युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज का युवा दिशाहीन हो रहा है। न तो उनके पास नौकरियां हैं और न ही कारोबार, जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। ध्वज वंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव राजेश कुमार, हरिओम ठाकुर, शुभम शर्मा, रवि कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, विश्वास ठाकुर, जिला व सेक्टर निवासीः जिला सचिव प्रभजीत सिंह, भीम राजभर, ललित राजभर, रवि कुमार, विशाल राजभर, मनीष राजभर, राहुल राजभर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *