स्मार्ट सिटी के नाम एक और उपलब्धिः वर्किंग वुमन हॉस्टल प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Smart City gets another achievement: Working Women Hostel Project receives National Award

सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी को नोएडा में आयोजित 33 वें कॉन्कलेव इंडिया स्मार्ट सिटीज एक्सपो 2026 में ‘‘कामकाजी महिलाओं को मजबूत करने के लिए स्मार्ट पहल’’ श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शहर में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए वूमेन हॉस्टल प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान चिह्न एंव प्रमाणपत्र कॉन्कलेव से लौटकर स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव शंकर तायल ने स्मार्ट सिटी सीईओध्नगरायुक्त शिपू गिरि को सौंपा।
स्मार्ट सिटी सीईओध्नगरायुक्त शिपू गिरि ने पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर द्वारा यह अभिनव परियोजना कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वूमेन हॉस्टल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, सुरक्षा एवं आराम को प्राथमिकता देता है। इसमें आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, 24गुना7 सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुसज्जित कमरे, सामुदायिक स्थान तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की यह पहल न केवल महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में भी सहायता करती है। स्मार्ट सिटी का यह प्रयास शहरी विकास के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम के समर्पण और नवाचार का परिणाम है। भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे ही जनहितकारी एवं समावेशी प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा।
अपर नगरायुक्तध्एसीईओ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि यह पुरस्कार सहारनपुर शहर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और समावेशी शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त/एसीईओ प्रदीप कुमार यादव, स्मार्ट सिटी जीएम दिनेश सिंघल व लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *